छेड़खानी का आरोपित गिरफ्तार

By:

On: Saturday, April 24, 2021 1:27 AM

---Advertisement---

विंढमगंज(राकेश केशरी)सोनभद्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत अतिदुरुह व कनहर नदी के किनारे स्थित डुमरा ग्राम पंचायत में एक भुइयां बिरादरी की लड़की ने गांव के ही स्वजाति बिरादरी के अनुज उर्फ अभिमन्यु उम्र 17 वर्ष लगभग पुत्र जयराम के ऊपर छेड़खानी का आरोप लगाई थी जिस पर आज थानाध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर ने उक्त अभियुक्त को पकड़कर धारा 376, 323, 504, 506, 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत चालान कर जेल भेजा

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिनों डुमरा ग्राम पंचायत निवासी एक नाबालिक लड़की ने गांव के ही स्वजाति बिरादरी के लड़के को ऊपर जबरिया यौन उत्पीड़न व छेड़छाड़ करने की शिकायत घर आकर अपने परिजनों को बताई जिस पर उक्त लड़की के पिता ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि मेरी नाबालिक लड़की के साथ गांव का ही स्वजाति बिरादरी के लड़के ने डुमरा बस्ती में स्थित एक पुलिया के पास जबरिया छेड़खानी किया तथा किसी से ना करने की भी हिदायत दी जिस पर आज मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर ने उक्त लड़के को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment