सोनभद्र:पांच घंटे तक जमीन पर पड़ा रहा शव,वीडियो वायरल के बाद नही मिला कोई साधन

By:

On: Wednesday, April 21, 2021 2:29 PM

---Advertisement---

पांच घंटे तक जमीन पर पड़ा रहा शव,वीडियो वायरल के बाद नही मिला कोई साधन

संक्रमण के भय से दाह संस्कार के लिए कोई नहीं आया बेटे के पास

सोनभद्र के मधुपुर क्षेत्र के परही में कोरोना संक्रमित की मौत का मामला

कोविड संक्रमण के भय ने लोगों को अंदर तक हिला कर रख दिया है। बुधवार को एक बेटा पिता की अर्थी को कंधा देने के लिए लोगों से मिन्नतें करता रहा लेकिन संक्रमण के भय से उसके पास कोई नहीं आया। मामला सोनभद्र में मधुपुर के सुकृत चौकी क्षेत्र का है। परही गांव निवासी 53 वर्षीय श्रवन कुमार कोरोना संक्रमित मरीज की मौत के बाद उसका शव पांच घंटे तक जमीन पर पड़ा रहा।

मृतक के पुत्र ने बताया कि 18 अप्रैल को पिता को कुछ दिक्कत होने के कारण राबर्ट्सगंज के एक निजी अस्पताल में ले गया। वहां उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। बुधवार की सुबह हालत बिगड़ने पर वह पिता को किसी तरह घर के निजी गाड़ी से ले जाने के लिए ले आया। लेकिन गाड़ी में लिटाने से पहले ही उनकी सांसें थम गईं

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment