दुद्धी(सेराजुल हुदा)-सोनभद्र | स्थानीय मुसंफ कोर्ट के कर्मचारी संत लाल , जो कि उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर के निवासी थे लगभग 15 वषोॅ से मुसंफ कोर्ट दुद्धी में कार्यरत थे स्वाभाव के काफी मिलनसार थे, कल दिन में अचानक तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल सोनभद्र मे भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान रात लगभग 9 बजे मृत्यु हो गई |
दूसरी घटना आज सुबह की है, बताया जाता है कि ड्राइवर मनोज कुमार पुत्र स्व० द्वारिका प्रसाद निवासी वार्ड नं 11 जो कि कल रात में ठीक -ठाक से खाना खाकर सोने चला गया | आज सुबह जब उठा तो उसे सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजनों द्बारा आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी में लाया गया, जहाँ मौके तैनात चिकित्सक द्बारा देखते ही मृत घोषित कर दिया गया | इस तरह से अचानक हुई घटनाओं से दुद्धी क्षेत्र में दहशत का माहौल है |
ब्रेकिंग – दो लोगों की मृत्यु से दुद्धी में दहशत का माहौल
---Advertisement---

