सर्पदंश से वृद्ध की मौत

By:

On: Tuesday, April 20, 2021 12:39 PM

---Advertisement---

बीजपुर(बग्घा सिंह)सोनभद्र:स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जरहां में सोमवार को सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो गई ।प्राप्त जानकारी के अनुसार जरहां निवासी बाबूराम सोमवार की सायं घर पर ही था घर के कोने में गेहूं के बोरे रखे हुए थे जिसे चूहे खा रहे थे यह देख बाबूराम चूहों को भगाने के लिए वहां गया पर वहां पहले से ही घात लगाए एक जहरीले सर्प ने बाबूराम को डस लिया जिससे मौके पर ही उक्त व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतक की पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु चीरघर दुद्धि भेज दिया ।।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment