थानाक्षेत्र में कोरोना कर्फ्यू का दिखा असर , सटे झारखंड के बिलासपुर में खूब रही चहल

By:

On: Sunday, April 18, 2021 10:30 AM

---Advertisement---

विंढमगंज(राकेश केशरी)सोनभद्र। क्षेत्र में आज सरकार द्वारा लगाए गए 35 घण्टे के कोरोना कर्फ्यू का असर ब्यापक रूप से देखने को मिला क्षेत्र से होकर गुजरने वाली रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग, सुभाष तिराहा, वीआईपी गली, सब्जि मार्केट, काली मोड़ तिराहा, मुडिसेमर मोड़ तिराहा, महुली,घिवही गेट,पटेलनगर, भरत मोड,जोरूखाड की सभी जनरल स्टोर की दुकाने, कपड़े की दुकान, मोबाइल की दुकाने , ज्वेलरी, के साथ-साथ चाय पान की दुकानें आदि दुकाने सुबह से ही बंद रही जिससे रोज मर्रा की सामानों की खरीददारी को लेकर दूरदराज गांव से आने वाले ग्रामीण परेशान रहे हलाकि स्वास्थ्य समन्धित सेवाएं मिलती रही मेडिकल स्टोर की दुकाने खुली रही वहीं विंडमगंज थाना प्रभारी विनोद कुमार सोनकर अपने पुलिसबल के साथ चक्रमण कर कर्फ्यू का पालन कराने के लिए लोगों से अपील करते दिखे । साथ ही साथ थाने पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्र से 2 गज दूरी मास्क है जरूरी ,घर से तभी निकलना जब बहुत जरूरी काम हो मास्क हर वक्त लगाने का स्लोगन पूरे दिन भर बजता रहा इस कर्फ्यू से पूरे विंढमगंज क्षेत्र में सड़कों के साथ-साथ इलाका सुनसान नजर आ रहे हैं

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment