जिले में शनिवार व रविवार को दो दिन बाजार बंद कर,करें सहयोग

By:

On: Saturday, April 17, 2021 2:47 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष रतनलाल गर्ग के आवास में शनिवार को हुई बैठक में कोरोना का संक्रमण फैलने पर चिता व्यक्त की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने रविवार को एक दिवसीय लाकडाउन में दुकानों को बंद कर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि 16 अप्रैल को जिलाधिकारी के साथ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। इसमें डीएम ने सुझाव दिया था कि व्यापार मंडल बैठक कर वाराणसी की तर्ज पर यदि शनिवार को बंद का निर्णय लेता है तो जनहित में होगा। पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि आगामी शनिवार को जनपद का संपूर्ण कारोबार बंद रखा जाएंगा। रविवार को एक दिनी लाकडाउन प्रदेश सरकार ने किया है। ऐसी स्थिति में जिले में शनिवार व रविवार दो दिन बाजार पूरी तरह बंद रखा जाएगा ताकि कोरोना परास्त किया जा सके। उन्होंने जनपद के व्यापारियों से अपील की है कि वे शनिवार व रविवार दोनों दिन अपना प्रतिष्ठान बंद कर प्रशासन का सहयोग करें। पदाधिकारियों ने व्यवसायियों से दुकानों में मास्क रखने और जो व्यक्ति बिना मास्क के आए उसे निश्शुल्क मास्क उपलब्ध कराने की भी अपील की है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल जैन, जिला महामंत्री विमल अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर दास जैन, अजहर खान, हिदायतुल्ला खां, चंद्रभान अग्रवाल, संतोष केसरी, प्रीतपाल सिंह, रोहित सिंह परमार, शरद जायसवाल, एजाज कादरी, नवल वाजपेई, ठाकुर प्रसाद अग्रहरी, प्रमोद गुप्ता, बलकार सिंह, राजू सोनी, आशीष केसरी आदि उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment