घोरावल(पी डी)घोरावल तहसील क्षेत्र के मगरदहा गांव में बृहस्पतिवार को मिट्टी की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मगरदहा गांव निवासी नरेंद्र प्रजापति (57) को शाम सात बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसके परिजनों द्वारा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र रामनिवास ने बताया कि उसके पिता बृहस्पतिवार की शाम के समय स्नान कर रहे थे। जहां स्नान कर रहे थे वहीं मिट्टी की दीवार थी। उसी दौरान मिट्टी की दीवार उनके ऊपर भरभरा कर गिर पड़ी। घर के लोग उनकी ओर दौड़े और मिट्टी को हटाकर उन्हें बाहर निकाले। निजी साधन की व्यवस्था कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उपजिलाधिकारी जैनेंद्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसडीएम जैनेंद्र सिंह ने बताया कि नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
मिट्टी की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत
---Advertisement---

