प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के उपघटक ड्रॉप मोर क्रॉप अदर इंटरवेशन के तहत आयी है योजना

By:

On: Wednesday, April 14, 2021 3:24 PM

---Advertisement---

टोकन मनी जमा कर करवाना होगा पंजीयन

वर्षा जल संचयन हेतु कृषकों के खेतों में तालाब खुदवाने हेतु मिलेगा अनुदान

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र| प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत भूमि संरक्षण विभाग लघु व सीमांत किसानों के खेतों में लघु व माध्यम आकार का तालाब खुदवाने हेतु अनुदान दे रहा है |

इसके लिए किसानों को चयन एवमं अनुदान हेतु पारदर्शी किसान सेवा योजना पोर्टल से पंजीयन कराना होगा और लघु व मध्यम तालाब हेतु क्रमशः 1 हजार व 2 हजार का टोकन मनी जमा करना है|पोर्टल पर लक्ष्य के सापेक्ष डेढ़ गुना किसानों का पंजीयन होगा| पंजीयन की सूचना किसानों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर जाएगी, किसानों को टोकन मनी यूनियन बैंक की यूपी एग्रो शाखा लखनऊ के खाते में ऑनलाइन जमा करना होगा| निर्धारित अंतिम तिथि तक टोकन मनी ना जमा करने पर किसानों की बुकिंग निरस्त कर दी जाएगी और प्रतीक्षारत किसान को मौका दिया जाएगा|टोकन मनी जमा होने की पुष्टि ऑनलाइन बैंक से प्राप्त होने के पश्चात आगामी 15 दिनों के अंदर संबंधित किसान को खेत का फोटो व खतौनी पोर्टल पर अपलोड करना होगा|अगर 15 दिनों तक किसान अपना आवेदन जमा नहीं करता तो टोकन मनी जब्त कर ली जाएगी|अभिलेख लोड करने के दो सप्ताह के अंदर भूमि संरक्षण अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर तालाब बनाने हेतु उपयुक्त भूमि स्थल की पुष्टि पोर्टल पर ही ऑनलाइन करनी होगी|भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा आवेदित भूमि स्थल खेत तालाब बनाए जाने हेतु पोर्टल पर पुष्टि होने के उपरांत 1 माह के भीतर तालाब खुदवाना है| प्रथम क़िस्त 50 %की भुकतान के पूर्व एक ही कोण खेत तालाब की खुदाई होते हुए मशीनरी की फ़ोटो खेत तालाब का आकलन ( एस्टिमेट)भूमि संरक्षण अधिकारी को अपलोड करना होगा|वहीं 25 % की दूसरी क़िस्त तालाब खुदाई की मृदा फ़ोटो अपलोड करने पर वहीं तीसरी क़िस्त पक्के इनलेट आदि निर्माण के पश्चात किया जाएगा|तालाब निर्माण के बाद टोकन मनी की धनराशि किसानों के खेत में भेज दी जाएगी|टोकन मनी बुकिंग अप्रैल से प्रारंभ है| भूमि संरक्षण अधिकारी चोपन अनिल कुमार वर्मा में बताया कि छोटे तालाब के लिए 52,500 तथा मध्यम तालाब निर्माण के लिए किसानों को 1,14200 रुपये अनुदान की राशि विभिन्न किस्तों में कृषकों के खाते में समय समय पर भेजें जाएंगे| छोटे तलाब 22×20× 3 मीटर ,मध्यम तालाब 32× 30×3 मीटर का होगा|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment