पूर्व विधायक सी एम प्रसाद कनौजिया का निधन

By:

On: Wednesday, April 14, 2021 1:35 PM

---Advertisement---

*2007 से 2012 तक दुद्धी विधानसभा क्षेत्र का किया था प्रतिनिधित्व

राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित कर्मठ,निर्भीक, मिलनसार दूरदर्शी दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के माटी के लाल पूर्व विधायक सी एम प्रसाद कनौजिया नहीं रहे

31 वर्षों से मृत प्राय पड़ी कनहर परियोजना को किया जीवंत

इनकी पत्नी सुमित्रा मणि कन्नौजिया भी दुद्धी ब्लॉक की पूर्व प्रमुख पद पर रह चुकी

*2002 में डीआईजी पुलिस प्रसाशनिक पद से थे सेवानिवृत्त

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र:आज अलसुबह प्रात लगभग 4:00 बजे कर्मठ निर्भीक, मिलनसार, विकास को एक नया आयाम देने वाले दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के माटी के लाल ग्राम महुली मूल निवासी पूर्व विधायक सी एम प्रसाद कनौजिया का लगभग 81 वर्ष की उम्र में लखनऊ उनके निजी आवास पर निधन हो गया, सीएम प्रसाद बीपी और शुगर के मरीज थे. जिनका उपचार पीजीआई से चला रहा था, वो नित्य क्रिया और सभी कार्य सामान्य रूप से कर रहे थे, राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित तत्कालीन राज्यपाल मोतीलाल वोरा के हाथों किया गया था सम्मान, 1969 से सीओ, अपर पुलिस अधीक्षक 2002में सेवानिवृत्त पूर्व डीआईजी आदि प्रशासनिक पदों पर होने के कारण प्रशासनिक क्षेत्र का अच्छा अनुभव था, 5 वर्ष की उम्र में ही पेसे से कृषक पिता स्वर्गीय कतवारू एवं माता राजो देवी का निधन हो गया था। बड़े भाई द्वारा शैक्षिक उत्थान कराया गया,क्षेत्र की महत्वपूर्ण कनहर सिंचाई परियोजना को जीवंत करने का श्रेय उन्हीं को जाता है। छत्तीसगढ़ झारखंड उत्तर प्रदेश राज्य से सटे कई विवादों का निपटारा परियोजना संबंधी उनके द्वारा कर कानूनी अड़चनों को दूर किया गया जिसके दम पर आज यह सिंचाई परियोजना मूर्त रूप की ओर है, कनहर सिंचाई परियोजना के रामसेतु कि अगर उपमा स्वर्गीय सीएम प्रसाद को दी जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगा, प्राचीन शिवाजी तालाब पर कर्मकांड हाल हो या घाटों का निर्माण, आदर्श ग्राम नगवा हाल, विंढमगंज रामलीला मैदान हाल,टाउन क्रिकेट मैदान दुद्धी का मंच,गांव में बंधी, बावली, कुआं, सड़क, आदि असंख्य निर्माण बड़े पैमाने पर कराया, सामाजिक, धार्मिक,( हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई ) कुश्ती,दंगल,क्रिकेट,आदि क्षेत्रों को खूब बढ़ावा देते थे, मृदुभाषी दूरदर्शी विचारधारा के स्वर्गीय सीएम प्रसाद कनौजिया का कलम से जितना बखान किया जाए वह कम होगा, दुद्धी बार एसोसिएशन सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव कैलाश नाथ गुप्त, डॉ राज किशोर सिंह, डी सी डी एफ के चेयरमैन सुरेंद्र अग्रहरी, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी मनोज कुमार मिश्रा,जिला मंत्री दिलीप पांडेय आदि लोगों ने पूर्व विधायक के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुःख की घड़ी में परिवार को ईश्वर संबल प्रदान करें, इस क्षेत्र का अपूरणीय क्षति है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता, अपने कार्य एवं व्यवहार के कारण सदा को याद किए जाते रहेंगे, स्वतंत्र पत्रकार समिति अध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी संरक्षक उपेंद्र तिवारी,अमरनाथ जयसवाल,रवि सिंह, देवी शक्ति, सेराज खान,चंदन चौधरी, श्याम अग्रहरि,आनंद दुबे आदि नें भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment