युमंद ने गुलालझरिया में किया निःशुल्क प्याऊ का शुभारम्भ

By:

On: Tuesday, April 13, 2021 3:48 PM

---Advertisement---

दोनों आंखों से जन्मांध सूरदास को अंगवस्त्रम भेंट कर कटवाया फीता

ग्रीष्मकाल में पिछले वर्ष से शुरू किया था कवायद
दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र| भीषण गर्मी से सूखे गले को तर करने के लिए युमंद ने मोर्चा उठाया है ,इसके लिए ब्लॉक क्षेत्र के गुलालझरिया में युवक मंगल दल के अध्यक्ष त्रिभुवन यादव ने निःशुल्क प्याउ का शुभारंभ किया है| अब ग्रामीण सूखे गले को घड़े की पानी से तर करेंगे और मीठा गुड़ खाकर और शीतल जल पीकर अपना प्यास बुझाएंगे|
आज मंगलवार की सुबह गुलालझरिया गांव के वीर लौरिक चौराहा पर युवक मंगल दल गुलालझरिया द्वारा निःशुल्क प्याउ ( शीतल जल) की व्यवस्था राहगीरों के लिए और आम लोगों के लिए किया गया ,यहां प्यासे को पीने के लिए शुद्ध जल और गुड़ मुहैया कराया जाएगा| ख़ास बात यह है कि इसका शुभारंभ किसी जनप्रतिनिधि व वीआईपी से नया कराकर गांव के सूरदास जो दोनों आंखों से जन्मांध है उनके हाथों फीता काटकर कराया गया ,इससे पूर्व उन्हें अंगवस्त्रम भेंट की गई| कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे त्रिभुवन यादव ने बताया कि हर तरह के सामाजिक कार्य हम युवाओं के द्वारा विगत कई वर्षों से किया जाता रहा है ,इसी कड़ी में जब कई स्थानों पर पीने के लिए शुद्ध पानी की किल्लत हो रही है और धूप गर्मी बढ़ती जा रही है,इसको देखकर हम युवाओं के मन में विचार आया कि निःशुल्क पेयजल की व्यवस्था होनी चाहिए ,और यहां निःशुल्क प्याऊ का उद्घाटन किया गया है | इस मौके पर रामवृक्ष यादव ,बनारसी यादव ,रामअवध यादव ,लालबहादुर ,धर्मजीत,धर्मेन्द्र कुमार ,दिनेश यादव ,अमरनाथ यादव ,श्याम कार्तिक ,कुलदीप कुमार ,दिनेश भारती ,रामविलास ,रामनरेश ,पतिराज के साथ अन्य ग्रामीण मौजूद रहें|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment