यदि मार्केट में कहीं भी खुले में कोई भी मिष्ठान बेचा तो बेचने वाले दुकानदार के ऊपर सख्त कार्रवाई कर जेल भी भेजा जाएगा( एसडीएम रमेश कुमार)
दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र| कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों को इसके संक्रमण से बचाव के लिए तहसील प्रशासन ने कमर कस ली है,इसी क्रम में आज एसडीएम रमेश कुमार ने दुद्धी क़स्बे के विंढमगंज बस स्टैंड के सामने एक मिष्ठान की दुकान जो कुछ दिन पूर्व लापरवाही व खुले में मिष्ठान बेचने को लेकर जुर्माना भी भरा गया था लेकिन उसके बाद भी अपने आदत से बाज नहीं आए दुकानदार के ऊपर हुई कार्यवाही किया चालान इसी दौरान महुली बाजार में खुले में खाद्य पदार्थो को बेच रहे दुकानों की जांच की और उन दुकानदारों को देखकर चौंक गए जिनके खिलाफ अभी खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कार्रवाई की थी,उन्होंने बाजार में उन सभी दुकानदारों को खुले में सामान बेचते पाया जिनके खिलाफ अभी 3 दिन पूर्व खाद्य सुरक्षा अधिकारी मयंक कुमार दुबे ने
कार्रवाई की थी|इसके बाद महुली बाजार में भी खुले में सामना बेच रहे होटलों की जांच की और आवश्यक निर्देश देते हुए सभी दुकानदारों का नाम नोट किया ,उन्होंने कहा कि अगर ये दुकानदार नहीं सुधरे तो इन सभी के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया जाएगा और इनके दुकानों पर ताला मार दिया जाएगा|क्योंकि ऐसे दुकानदार अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे और कोविड के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं|

