यू पी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा आठ मई से,देखे समय सारिणी

By:

On: Thursday, April 8, 2021 3:14 AM

---Advertisement---

यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की वजह से टली उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 का आयोजन आठ मई से कराया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहमति मिलने के बाद बोर्ड एग्जाम की स्कीम जारी की गई है। हाई स्कूल की परीक्षा 25 मई को और इंटरमीडिएट की परीक्षा 28 मई को समाप्त होगी। हाई स्कूल की परीक्षा में 2994312 व इंटर में 2609501 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल से 12 मई तक होना था, लेकिन पंचायत चुनाव को देखते हुए परीक्षाओं को कुछ अरसे के लिए स्थगित कर दिया गया था। माध्यमिक शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार आठ मई से परीक्षा शुरू कराने का प्रस्ताव रखा गया। परिक्षाओं को मई में ही संपन्न कराकर जून के अंत तक परिणाम घोषित कराने की योजना बनी। परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र सहित अन्य व्यवस्थाएं पहले से ही तैयार है। अब सीएम योगी आदित्यनाथ की अंतिम मुहर लगा दी है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment