सोनभद्र:जनपद सोनभद्र के विकासखंड रावर्ट्सगंज में उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी योजना मिशन 1GP 1BC के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सोनभद्र के विकासखंड रावर्ट्सगंज के ग्राम पंचायत लोढ़ी की स्वयं सहायता समूह के सदस्य श्रीमती संजू देवी को फिनो बैंक के द्वारा मोबाइल पेमेंट डिवाइस दिया गया जिससे समूह की महिलाएं ग्राम पंचायत में मिनी
बैंकिंग की सुविधा के तहत लेन देन का कार्य करेंगी इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सोनभद्र के मुखिया उपायुक्त स्वरोजगार अरुण जौहरी, जिला मिशन प्रबंधन इकाई एवं ब्लॉक मिशन प्रबंधन इकाई के समस्त स्टाफ एवं फिनो बैंक के एरिया मैनेजर ,ब्रांच मैनेजर समेत चयनित बीसी सखी उपस्थित रहे।।
1GP 1BC के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह सखी को मिला मोबाइल पेमेंट डिवाइस
---Advertisement---

