नधिरा के प्रधानी चुनाव मे वोट डालने को लेकर जान से मारने की मिली धमकी,शिकायत दर्ज।

By:

On: Monday, April 5, 2021 1:45 PM

---Advertisement---

बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत नधिरा में पंचायती चुनाव से पहले एक बड़ा मामला सामने आया है जहाँ नधिरा के दलित बस्ती निवासी हरदेव पुत्र स्व. कालीचरन ने बभनी प्रभारी निरीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि हमे बाजार से रविवार को सायं 04:30 बजे सब्जी लेकर वापस लौटते समय रास्ते में दबंग व्यक्तियों के द्वारा वोट डालने हेतु दखलंदाजी कर जान मारने की धमकी दिए जाने का आरोप पीड़ित ने लगाया है जिसके चलते ग्राम पंचायत नधिरा में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले खूनी संघर्ष होने की आशंका बढ़ गई है वही पीड़ित ने बताया कि उक्त दबंगो के द्वारा बोटी – बोटी काटने की बात कहते धमकाते हुए वोट डालने की बात कहा गया जिसे लेकर स्थानीय निवासी पीड़ित युवक के परिवार जन दहशत में होकर न्याय की गुहार लगाई गई है वही आरोप लगाया है कि इन लोगो के द्वारा कहा जाता है कि तुम जहां जाओगे जा सकते हो हम लोगो का कोई भी पूरे सोनभद्र का पुलिस या थाना कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी, ऐसे में पीड़ित ने प्रताड़ित कर रहे लेखपाल चन्द्रशेखर गौतम समेत चाचा को गिरफ्तार कर कार्यवाही की मांग की गई है फिलहाल मामले को लेकर थाने में लिखित शिकायत दर्ज हो चुकी है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment