घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के डोमखरी गांव में शुक्रवार को एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार डोमखरी निवासी बच्ची (25) पत्नी गुड्डू को परिजन घोरावल सीएचसी ले आए। जहां चिकित्सकों ने महिला को देख कर मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति ने बताया कि शुक्रवार को बच्ची खेत से आई। उसके बाद अचानक उसकी तबियत बिगड़ने लगी। उसका पेट दर्द होने लगा था। जिस पर वह उसे सीएचसी ले आया। लेकिन उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य महकमे द्वारा स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी गई। महिला के स्वजनों ने पोस्टमार्टम न कराने की बात कही। जिस कारण स्वजनों की सहमति से घर वालों को महिला का शव सौंप दिया गया। इस संबंध में कोतवाली निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मृतका बच्ची के परिजनों ने बताया है कि उसका पेट दर्द हो रहा था। अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई।
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत,कोहराम
---Advertisement---

