घोरावल(पी डी)कोतवाली क्षेत्र के घुवास ग्राम में शुक्रवार की दोपहर ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से लगी आग के कारण 10 बीघा गेहूं का फसल जलकर खाक हो गया। बताया जाता है कि घुवास ग्राम के सुवरहवा टोला में लगी आग के कारण अमीर गुर्जर व गुल्लू गुर्जर तथा बड़क ,राजकुमार के खेत में लगी आग के कारण लगभग 10 बीघा गेहूं का फसल जलकर खाक हो गया। मामले की सूचना घोरावल कोतवाली और फायर ब्रिगेड को दिया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से एक घंटे बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। तब ग्रामीणों को राहत महसूस हुई।लेकिन तब तक किसानों का गेहूं जलकर खाक हो गया। मामले की सूचना घोरावल कोतवाली में दे दी गई है। हल्का लेखपाल मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किये। तथा रिपोर्ट तहसील कार्यालय को दी गई है।
ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ,10 बीघा गेहूं जलकर खाक
---Advertisement---

