एस डी एम के आदेश को कोतवाल द्वारा उड़ाई जा रही धज्जियां

By:

On: Friday, April 2, 2021 11:19 AM

---Advertisement---

सोनभद्र जिले के बहुअरा (भैरवागोबर)टोला के मूल निवासी केदार नाथ मिश्रा ने अपने पड़ोसी के ऊपर जबरजस्ती जमीन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए एस डी एम को दिनांक 31मार्च को एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया था जिसपर एस डी एम महोदय के द्वारा कोतवाली में मौका मुआयना हेतु मार्क भी किया गया था परंतु कई बित जाने के बाद भी आज तक कोतवाली की तरफ से कोई भी कर्मचारी मौका मुआयना करने नही आया । केदार नाथ मिश्रा के द्वारा आज फिर से कोतवाल से मिलकर ब्यक्तिगत रूप से इसकी शिकायत की गई तो तत्काल कार्यवाई की बात कही गयी लेकिन पूरा दिन बीतने के बाद भी अभी तक कोई भी मौका मुआयना करने नही पहुचा जिससे लगातार झंझट और मार पीट का माहौल बना हुआ है । पड़ोसी अंजनी मिश्रा आदि के ऊपर जमीनी विवाद हेतु लिखित प्रार्थना पत्र की शिकायत होने से विवाद और भी गहरा हो गया है। कहा गया योगी सरकार का सबका साथ सबका विकास का वादा क्या ऐसे अधिकारियों के रहते आम जन के हित की बात सम्भव है प्रश्न विचारणीय है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment