पंचायत चुनाव के मद्देनजर डीएम एसपी ने लगाई चौपाल

By:

On: Friday, April 2, 2021 9:44 AM

---Advertisement---

विनय सिंह चंदेल (वैनी)
सोनभद्र। आदिवासी वनवासी बाहुल्य क्षेत्र विकास खंड नगवां के उच्च प्राथमिक विद्यालय खलियारी में शुक्रवार को जिलाधिकारी अभिषेक सिंह व एस पी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से लोक तंत्र के पर्व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को आपसी सौहार्द व भाई चारे के साथ सकुशल सम्पन्न कराने के लिऐ क्षेत्रीय लोगों के साथ बैठक किया।
उक्त बैठक में क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने लोगों से पंचायत चुनाव को एक पर्व के रूप में मिलकर आपसी सौहार्द व भाई चारे के साथ सम्पन्न कराने की अपील कि और पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र में कहीं भी कोई समस्या आए तो निःसंकोच अपने नजदीकी थाने को सूचना दें ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके। पुलिस अधीक्षक ने कहाँ कि पंचायत चुनाव के दौरान जहीरील शराब की वितरण किसी भी व्यक्ति द्रारा की गयी तो उसे बक्सा नहीं जाऐगा और चुनाव में किसी भी व्यक्ति द्वारा खलल पैदा किया गया तो उसकी खैर नहीं होगी।
श्री सिंह ने कहा कि क्षेत्र में जो भी व्यक्ति किसी कारण बस अपना सस्त्र थाने में जमा न कर पाऐ हो उसे तत्काल जमा कर दे और पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने में सभी लोग सहयोग करे !
कार्यक्रम में आशीष मिश्रा सी ओ सदर एस के राम ए डी ओ पंचायत नगवां सुरेन्द्र जायसवाल प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय खलियारी छोटे लाल यादव प्रधानाचार्य कैमूर मंजरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलियारी सहित क्षेत्र के कई जन प्रतिनिधि लोग उपस्थित थे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment