महुआ बिनने से मना किया तो वृद्ध महिला को पीटकर किया घायल, अस्पताल में भर्ती

By:

On: Thursday, April 1, 2021 2:11 PM

---Advertisement---

दुद्धी(ravi singh)सोनभद्र|कोतवाली क्षेत्र के बरहपान गांव में महुआ बिनने के विवाद को लेकर गांव के कुछ दबंगों ने वृद्ध महिला को पीटकर घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नन्हकी देवी 60 पत्नी मतुरण निवासी बरहपान अपने खेत मे महुआ के पेड़ के नीचे महुआ बीनने गई लेकिन वहाँ गांव के ही कुछ लोग पहले से ही वृद्ध महिला के खेत मे महुआ बीन रहे थे । वृद्ध महिला ने अपने खेत मे महुआ बिनने से मना किया तो वृद्ध महिला को उसी के खेत मे जबरन महुआ बीन रहे दबंग लोगों ने लात घुसो से वृद्ध महिला को पीटकर घायल कर दिया, घायलावस्था मे स्वजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पर इलाज हेतु लाए। जहाँ इलाज चल रहा है|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment