विद्युत विभाग का 50 लाख 27 रूपये का आरसी हुआ था जारी6
वाहन / गाड़ी, कंपनी की डीजल पंप,HES कंपनी का ऑफिस कुर्क/सील
दुद्धी(ravi singh)सोनभद्र: उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी अमवार कनहर सिंचाई परियोजना में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब संग्रह अनुसेवक शेष कांत मिश्रा, संग्रह अमीन सर्किल दल श्रृंगार मिश्रा,मुनिलाल गुप्ता, रविंद्र कुमार, रामप्रवेश, सियाराम तिवारी, अमवार चौकी से मय पुलिसकर्मी,दुद्धी तहसील से दो गार्ड, बकाये विद्युत देय की मुब्लिक
50,0000,27.00 ( पच्चास लाख सताइस रूपये ) की वसूली के परिपेक्ष में उपजिला अधिकारी महोदय श्रीरमेश कुमार द्वारा आदेश दिनांक 23-3-2021 के अनुपालन में अचानक राजस्व विभाग की टीम एच ई एस कम्पनी अमवार लगभग 4:बजे पहुंची, एच ई एस कंपनी में कार्य कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर कर ऑफिस को सील किया, एच ई एस कंपनी के चल संपत्ति छः ट्रक मोटर वाहन, कंपनी के डीजल पंप को कुर्क कर दिया, जिससे कंपनी को ईंधन में प्रयोग आने वाले ट्रक, हाईवा मोटर कार इंधन के अभाव में सभी खड़ी हो गई, कंपनी में मानो मातम सा पसर गया,
मीडिया द्वारा दूरभाष से कंपनी के कैशियर सत्यनारायण से संपर्क करना चाहा तो कॉल रिसीव नहीं हुआ, इतनी बड़ी लापरवाही एच ई एस कंपनी द्वारा किन कारणों से की गई आम जनों में चर्चाओं का बाजार गर्म है, जहां अरबों रुपए की महत्वपूर्ण कनहर सिंचाई परियोजना अंतिम रूप में पहुंचने को है वहां कंपनी के द्वारा अपने कर्तव्यों का घोर विलोप से सभी सकते में हैं । एचएस कार्यालय कंपनी के डीजल टंकी बकाया बिजली के धनराशि का विवरण चस्पा कर दिया गया है।।

