घोरावल(पी डी)सोनभद्र:घोरावल ब्लाक के खुटहा गांव में बुधवार को अगलगी की घटना में दो किसानों का मिलाकर 12 बीघे गेंहू की फसल जल गई। सूचना पर थोड़ी देर में दमकल पहुंचा। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड जवानों ने मिलकर थोड़ी देर में आग पर काबू पाया
लेकिन तेज हवा के झोंकों के बीच चंद पलों में 12 बीघे की गेहूँ की फसल जलकर खाक हो गई। हीरालाल तथा राजेंद्र का सटा हुआ खेत खुटहा मे है। जिसमें दोपहर के वक्त आग लग गई। आग की लपटों को देखकर ग्रामीण पानी लेकर दौड़े और घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर लेखपाल मकबूल अहमद पहुंचे।
और फायर ब्रिगेड टीम से जितेंद्र तथा भगेलु ने आग बुझाना शुरू किया। ग्रामीण भी मदद में जुटे रहे। बताया गया हीरालाल का 6 बीघा तथा राजेंद्र का 6 बीघा गेहूं जल गया।
गेंहू की फसल मे लगी आग,12 बीघे गेंहू की फसल जलकर राख
---Advertisement---

