बाइक चोर को गिरफ्तार कर चौकी प्रभारी ने भेजा जेल

By:

On: Sunday, March 28, 2021 4:01 PM

---Advertisement---

चौकी प्रभारी पैड़ापुर अपराधियों पर अंकुश लगाने में कामयाब

मीरजापुर(anurag dubey)अपराध एव अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पड़री थाना के पैड़ापुर चौकी प्रभारी संजय कुमार यादव मय हमराहियों द्वारा द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया। चौकी प्रभारी पैड़ापुर संजय़ कुमार यादव मय हमराह का0 रवीन्द्र कुमार गश्त व चेकिंग में मामूर थे। इस दौरान आज रविवार को झिंगुरा रेलवे क्रासिंग के पास से आरोपी बलवन्त पुत्र रमाशँकर निवासी गौराराजा, बेलवा, थाना पड़री को चोरी की बिना नंबर की एक अदद मोटर साइकिल पैशन प्रो के साथ गिरफ्तार किया गया। वाहन के संबंध में आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यह मोटर साइकिल चोरी की है। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात पर दिनांक 26 मार्च 2021 को वादी उमाशंकर बिन्द निवासी ईटवा, थाना को0 देहात के तहरीर पर अज्ञात चोर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना पड़री पर भा0द0वि0 की सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेजा गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment