फायर ब्रिगेड के वाहन में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल,रेफर

By:

On: Sunday, March 28, 2021 10:17 AM

---Advertisement---

दुद्धी तहसील मुख्यालय पर आ रही फायर ब्रिगेड के वाहन में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल,रेफर

दुद्धी(ravi singh)सोनभद्र:दुद्धी तहसील मुख्यालय में कल होली त्यौहार को लेकर अग्निशमन वाहन की व्यवस्था सुरक्षा व बचाव के दृष्टिगत ज़िला मुख्यालय रावटसगंज से चलकर दुद्धी के लिए आ रही थी कि हाथीनाला स्थित पार्क से कुछ दूर पर दुद्धी की ओर से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर अग्निशमन वाहन में मार दी जिससे कि अग्निशमन में बैठे तीन पुलिस आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गए अग्निशमन में बैठे पुलिस आरक्षी राजेंद्र कुशवाहा, महेंद्र कुमार ,संतोष नारायण सिंह व रमेश चंद्र सवार थे ।जिसमें संतोष नारायण सिंह पुलिस आरक्षी का दाहिना पैर फैक्चर हो गया है एवं दाहिने हाथ में भी गंभीर चोटें आई हैं ।और राजेंद्र कुशवाहा के सर पर गंभीर चोटें लगी हैं। एवं महेंद्र कुमार को भी हाथ व माथे पर छोटे आई हैं रमेश चंद को हल्की-फुल्की चोटे लगी है ।आनन-फानन में सभी घायलों को निजी वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया है जहां तीनो गंभीर घायलो प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।।घटना की जानकारी होने पर स्थानीय कोतवाली के पुलिसकर्मी व अस्पताल में घायलों को देखने क्षेत्राधिकारी रामाशीष यादव तुरंत घायलों को देखने पहुचे।।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment