परिवारिक कलह से परेशान विवाहिता ने लगाई फाँसी,मौत

By:

On: Wednesday, March 10, 2021 2:26 PM

---Advertisement---

प्रीति यादव पत्नी जितेंद्र निवासी लोढ़ी 22 अप्रैल 2020 को गवना हुआ था

मायके वालों ने लगाया विवाहिता पर मारने पीटने का आरोप

सोनभद्र:जिले के लोढ़ी गांव में बुधवार को बंद कमरे में महिला का लटकता हुआ शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी होने के बाद मृतका के मायके से भी लोग मौके पर पहुंच गए। मायके वालों का आरोप है कि मृतका के पति द्वारा मारपीट कर उसकी हत्या की गई है। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक लोढ़ी गाँव में महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ शव बरामद हुआ है। पिछले साल ही प्रीति यादव की शादी जितेंद्र से हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले प्रीति के साथ अक्सर मारपीट किया करते थे। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनके बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने इसका जिम्मेदार ससुराल पक्ष को ठहराया है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment