अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर दुद्धी कोतवाली में खुली महिला रिपोर्टिंग चौकी

By:

On: Monday, March 8, 2021 2:10 PM

---Advertisement---

बेझीझक महिलाएं अपनी समस्या को बताए महिला पुलिस चौकी में

दुद्धी/ सोनभद्र| उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कोतवाली दुद्धी में महिला चौकी की सौगात मिली ,जिसका शुभारम्भ एडिश्नल एसपी राजीव प्रताप सिंह की मौजूदगी में एक महिला द्वारा फीता काटकर किया गया|अब महिलाएं अपने साथ होने वाले उत्पीड़न के बारे महिला पुलिसकर्मियों से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है| प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस चौकी को चलाने के लिए महिला व पुरूष मिलाकर 5 पुलिस कर्मियों की तैनाती हो गयी है |
इससे पूर्व मिशन शक्ति अभियान के तहत स्थानीय कोतवाली परिसर में एक गोष्ठी का आयोजन एडिश्नल एसपी ऑपरेशन डॉ राजीव प्रताप सिंह के अध्यक्षता में किया गया,जहां महिलाओं ने सबसे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन का लाइव प्रसारण देखा| जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों व जारी किए गए महिला हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल|इसके उपरांत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को एडिश्नल डॉ राजीव प्रताप सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया|कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो डॉ आरजू सिंह ने कहा कि वैदिक काल में महिलाओं को ज्यादा सम्मान था आज के परिवेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है ,ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सुरक्षा प्रदान करने के लिए नित्य किए जा रहे प्रयास सराहनीय है|इनके साथ ही साथ अन्य महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए|एडिश्नल एसपी श्री सिंह ने कहा कि महिलाओं को निसंकोच अपने साथ होने वाले उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाना है पुलिस आपका भरपूर सहयोग करेगी और समय रहते आपको न्याय दिलाएगी| इसके साथ ही साथ उन्होंने महिला हेल्पलाइन 1090, 181,1076,112,1098,102 तथा 108 पर विस्तार से प्रकाश डाला| अंत मे पुलिस क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव ने कार्यक्रम में आयी सभी महिलाओं का आभार जताया| इस मौके पर मिशन शक्ति के रूप में आरजू सिंह , राखी जायसवाल , मनोरमा जायसवाल , दुर्गावती देवी, कुoरचना खुशबू रानी , किरण मसीह ,किरण यादव ,ममता मौर्या , वंदना कुशवाहा के साथ सैकड़ो महिलाएं मौजूद रही वहीं प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ,एसएसआई गोपाल कृष्ण राय , क़स्बा इंचार्ज संजय सिंह ,एसआई डीएन द्विवेदी, एसआई एनामुल हक, एसआई दिनेश राय के साथ समस्त कोतवाली के आरक्षीगण मौजूद रहे|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment