दुद्धी को जिला बनाए जाने को लेकर अधिवक्ताओं और संघर्ष समिति के पदाधिकारियों द्वारा कचहरी गेट पर प्रदर्शन नारेबाजी ,जुलूस

By:

On: Sunday, March 7, 2021 1:39 AM

---Advertisement---

एसडीएम के स्टेनो को ज्ञापन सौंपा

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र|दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं और संघर्ष समिति के लोगों ने शनिवार को दोपहर में कचहरी गेट के सामने संघर्ष समिति सिविल बार संघ और दुद्धी बार संघ के अधिवक्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी किया ,कचहरी परिसर से जुलूस निकाल कर तालाब रोड होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचा, तहसील मुख्यालय पहुंचकर संघर्ष समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम के स्टेनो को सौंपा| दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष कैलाश कुमार गुप्त ने कहा कि शासन ने अभी तक दुद्धी को जिला बनाए जाने की घोषणा नहीं किया है उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के लोगों से वादा किया था कि अगर भाजपा की सरकार बनी तो दुद्धी को जिला निश्चित रूप से बना दिया जाएगा लेकिन सरकार के 4 साल हो गए लेकिन सरकार ने जिला बनाए जाने संज्ञान भी नहीं लिया जिससे लोगों में नाराजगी धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंच रहा है। जिला बनाओ संघर्ष समिति के महासचिव प्रभु सिंह ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग चार दशकों से की जा रही है उसके बावजूद तमाम सरकारें आई और चली गई लेकिन किसी सरकार ने क्षेत्र के बारे में और यहां के समस्याओं के बारे में कोई सुध नहीं लिया केवल चुनाव में वादे करते हैं लेकिन उन समस्याओं का समाधान शासन के द्वारा नहीं किया जाता ,जिसके चलते आज पूरा क्षेत्र का विकास प्रभावित हो गया है अगर सरकार शीघ्र दुद्धी को जिला नहीं बनाती है तो इसके लिए जोरदार आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा|जिला बनाओ संघर्ष समिति के प्रवक्ता रामपाल जौहरी ने कहा कि सरकार दुद्धी तहसील से सबसे ज्यादा रेवेन्यू सरकार को मिलता है उसके बावजूद भी तहसील को अब तक जिला नहीं बनाया गया और नहीं क्षेत्र का समुचित विकास कराया गया है लोग आज भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे लेकिन क्षेत्र के लोगों का कोई सुनने वाला नहीं है। अगर इसी तरीके से शासन हाथ पर हाथ रख कर बैठी रहेगी तो इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। कहा कि काफी लंबे समय से दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग किया जा रहा है। कोई भी सरकार है आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया और ना ही क्षेत्र का विकास कराया यहां सब राम भरोसे चल रहा है|कहा कि अगर सरकार शीघ्र दुद्धी को जिला नहीं बनाती है तो क्षेत्र के लोग इस आंदोलन को और तेज करेंगे।
इस मौके नंदलाल प्रेमचंद यादव, आनंद कुमार , संतोष कुमार ,राकेश मिश्रा ,प्रदीप कुमार, जवाहरलाल ,राहुल, उदयलाल मौर्य , कृष्णा देव अग्रहरि ,राकेश कुमार अग्रहरी ,अमरावती देवी, आशीष गुप्ता प्रेमचंद यादव राकेश तिवारी संतोष अरुणोदय जौहरी संजीव गुप्ता जीवन राम चंद्रवंशी सन्नो बानो सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहें|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment