प्राथमिक विद्यालय छतरपुर पर लटकता मिला ताला

By:

On: Sunday, March 7, 2021 1:37 AM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र| शिक्षा क्षेत्र दुद्धी के छतरपुर प्राथमिक विद्यालय पर दोपहर डेढ़ बजे ताला लटकता मिला | इसका खुलासा तब हुआ जब ग्रामीणों की शिकायत पर इसकी पड़ताल की गई | आज दोपहर डेढ़ बजे मीडिया कर्मी विद्यालय पहुँचते तो विद्यालय के प्रवेश गेट पर ताला लटकता मिला| ग्रामीण कौशल किशोर , रामप्रसाद , राजेन्द्र सुखलाल ने आदि ने बताया की यह स्कूल कभी खुलता है तो कभी बन्द ही रहता है ,आज दोपहर 1 बजे शिक्षामित्र विद्यालय बन्द करके चले गए,बाकी कोई मास्टर आज यहां आया नहीं था| इस संदर्भ में खण्ड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि अगर विद्यालय शिक्षा कार्य के दौरान बन्द मिला है तो मामले की जांच कराई जाएगी|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment