थानाध्यक्ष ने व्यापारियों संग की बैठक

By:

On: Saturday, March 6, 2021 8:37 AM

---Advertisement---

(मुस्तकीम खान )करमा सोनभद्र थानाध्यक्ष करमा प्रदीप कुमार सिंह द्वारा शनिवार को क्षेत्र के व्यापारियों संग एक आवश्यक बैठक आहूत की गयी। जिसमें व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं व उनके निदान पर चर्चा की गयी। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने व्यापारियों से कहा कि दुकानदार अपने अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा जरूर लगाएं। सीसीटीवी कैमरा लग जाने से आपका प्रतिष्ठान सुरक्षित रहेगा। सीसीटीवी कैमरा के डर से चोरी की घटनाएं कम होंगी और चोरी की घटनाओं के अनावरण में भी सहायक होंगी। उन्होंने कहा कि अंडा व चाट आदि की दुकानें रात्रि 9 बजे तक बन्द कर दें।अक्सर देखा जाता है कि जब सभ्य समाज के लोग अपने घरों में चले जाते है तो उसके बाद देर रात तक खुलने वाली अण्डे की दुकान पर नशाखोर व अपराधी किस्म के लड़के इन्हीं दुकानो पर नशाखोरी करते हैं और चोरी व अन्य अपराध की प्लानिंग करते हैं।उन्होंने बताया कि आजकल चोरी की एक अन्य ट्रेंडेन्सी सामने आई है बाइक लिफ्टर आसपास के कस्बे से बाइक उड़ाता है और किसी दुकान पर ले जाकर इत्मिनान से खरीददारी करता है खरीददारी करने के बाद पर्स घर पर भूल आने की बात दुकानदार को बताता है और बहाना बना कर कहता है कि सामान ले जाना बहुत जरूरी है ऐसे में हमारी बाइक आपके पास यही छोड़ जाता हूं और आपका पैसा वापस देकर अपनी बाइक ले जाऊंगा ऐसे शातिर किस्म के लोगों से सावधान रहें अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपकी उन्होंने व्यापारियों से कहा कि आपको अगर किसी भी प्रकार की समस्या हो मुझसे बेझिझक संपर्क करें मैं आप सभी व्यापारियों के सहायता के लिए सदैव उपस्थित हूँ।
उक्त अवसर पर उ.प्र.उद्योग व्यापार मंडल करमा के अध्यक्ष रामनारायण जायसवाल, ओंकार केशरी, अनिल कुमार दुबे, राजू केशरी, मनोज जायसवाल, समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment