महिला सुरक्षा हेतु बालिकाओं को दी गई जानकारी

By:

On: Saturday, March 6, 2021 8:34 AM

---Advertisement---

(मुस्तकीम खान)कर्मा:सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र में स्थित हंस वाहिनी इंटर कालेज कसया के छात्राओं को शनिवार को कर्मा थाना एस आई शेष नाथ यादव व रेखा यादव कांस्टेबल द्वारा महिला सुरक्षा हेतु बालिकाओं को विधिवत जानकारी दी गई। रेखा यादव ने बालिकाओं से कहा कि आप सभी के लिए 1090 व 181 व थाने की महिला सिपाही का नम्बर हमेशा के लिए उपलब्ध है। आप सभी की किसी भी समस्या को विधिवत सुना जाएगा, एवम् आप सभी का नाम पता गोपनीय रखकर परेशान करने वाले शोहदों दबंगो, मनचलों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। आप सभी कोशिश करें की सुनसान इलाके या स्वयं अकेले चलने से जहां तक संभव हो बचे। बालिकाएं लोक लाज के डर से अपनी शिकायत पुरुष पुलिस से कहने में कतराती हैं। ऐसी स्थिति में उक्त नम्बर पर केवल महिला अधिकारी या कर्मचारी ही आप से आप की समस्या सुनेंगे एवम् तत्परता के साथ आप को गोपनीय रखकर आप की समस्या का समाधान करेंगे। इस मौके पर बालिकाओं ने निर्भीकता के साथ पुलिस विभाग के अधिकारियों से अपनी समस्या रखी। एवम् बालिकाओं को पुलिस विभाग ने संतुष्ट किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्र व महिला शिक्षिका सुमन मिश्र ने पुलिस के द्वारा छात्राओं को दी गई जानकारी के लिए आभार व्यक्त किया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment