घोरावल(पी डी)सोनभद्र: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के तेंदुआ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में किसानों के खेत में आग लगी। जिससे अरहर तथा गेहूं की फसल जल गई।पीड़ित किसान राजेंद्र गिरी ,संतु पटेल ,भगवानदास पटेल, शिव गोविंद व हरगोबिंद पटेल तथा शैलेश पटेल ने बताया कि गुरुवार की रात अचानक उनके खेत से आग की लपटें दिखाई पड़ने लगी। लोगों ने शोर मचाया और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू करने की मशक्कत की गई लेकिन तब तक फसल जल गई। इस अगलगी की घटना में 4 बीघा अरहर तथा 10 बिस्वा गेहूं की फसल जल गई।किसानों का नुकसान हुआ
संदिग्ध परिस्थितियों में किसानों के खेत में लगी आग
---Advertisement---

