टीडी स्कूल रोड में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पढ़ाई करो एकेडमी इंस्टीट्यूट का हुआ शुभारंभ

By:

On: Friday, March 5, 2021 1:58 PM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह)दुद्धी कस्बा स्थित टीडी स्कूल रोड में प्रतियोगी परीक्षाओं सहित कक्षा 9, 10, व 11, 12 की तैयारी हेतु पढ़ाई करो एकेडमी इंस्टीट्यूट का शुभारंभ आज चेयरमैन राजकुमार अग्रहरी व पूर्व क्रय विक्रय सचिव विंध्यवासिनी प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व सरस्वती माता का पूजन अर्चन कर किया। आपको बता दे कि हाइली क्वालिफाइड शिक्षक प्रिन्स कुमार, जलज कुमार, व मोहम्मद इमरान के द्वारा पढ़ाई करो एकेडमी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। उत्सुक छात्र छात्राओं के लिए तीन दिन का फ्री ट्रायल क्लास भी है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरी ने कहा कि अब हमारे क्षेत्र के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए दुद्धी में पढ़ाई करो एकेडमी इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया गया है। जो कि दुद्धी के शिक्षा क्षेत्र में छात्र छत्राओं की उन्नति के लिए एक अच्छी शुरुआत है । इस दौरान पूर्व प्रधान संजय जायसवाल, दिनेश कुमार गुप्ता, विनय कुमार, दशरथ कुमार, संदीप कुमार, आशीष कुमार, काफी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment