वाराणसी खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को होगा मतदान*

---Advertisement---

सोनभद्र, *स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 23 अक्टूबर को मतदान, 27 अक्टूबर को होगी मतगणना*

*वाराणसी खण्ड विधान परिषद निर्वाचन-2026: 29 सितंबर से शुरू होगी निर्वाचन प्रक्रिया*

जिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र श्री चर्चित गौड़ ने अवगत कराया है कि वाराणसी खण्ड स्नातक एवं वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 06 दिसंबर, 2026 को समाप्त होने के कारण रिक्त होने वाली सीटों को भरने हेतु निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि वाराणसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य आशुतोष सिन्हा तथा वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य लाल बिहारी यादव का कार्यकाल 06 दिसंबर, 2026 को समाप्त हो रहा है।

निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन की अधिसूचना 29 सितंबर, 2026 को जारी होगी। नाम निर्देशन हेतु अंतिम तिथि 06 अक्टूबर, 2026, नाम निर्देशनों की संवीक्षा 07 अक्टूबर, 2026 तथा नाम वापसी हेतु अंतिम तिथि 09 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि 23 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक मतदान होगा। 27 अक्टूबर, 2026 को मतगणना की जाएगी तथा निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्टूबर, 2026 तक पूर्ण करा ली जाएगी।

निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जनपद सोनभद्र में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं संबंधित प्रावधानों के अनुसार आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का सभी संबंधितों द्वारा अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now