सेराजुल हुदा
दुद्धी/ सोनभद्र। ईसाई समुदाय का पावन पर्व क्रिसमस दुद्धी के प्रमुख गिरजाघरो मे प्रार्थना सभा के उपरान्त भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। गिरजाघरो को आकर्षक विद्युत झालरों, रंग-बिरंगी लाइट्स और चमकदार सजावट से सजाया गया। जिसमें क्रिसमस-थीम वाली लाइटिंग प्रमुख रही। आज विशेष प्रार्थना सभाओं के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें नाटक और पारंपरिक डांस परफॉर्मेंस शामिल रहे। बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया, जबकि अन्य धर्मों के लोग भी सजावट और उत्सव का आनंद लेने पहुंचे। क्रिसमस के त्यौहार पर ईसाई समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दीं, वहीं लोगों के घर जाकर विभिन्न प्रकार के पकवानों का आनंद लिया।

