सरफुद्दीन संवाददाता सलखन
सलखन सोनभद्र।चुर्क गुरमा नगरपंचात क्षेत्र के अन्तर्गत गुरमा नगर पंचायत वार्ड 9 मुख्य जिला जेल सम्पर्क मार्ग स्थित इकबाल कुरेशी घर के ठिक सामने सीमेंट फैक्ट्री के जमाने बना जल निकासी पुलिया जमीन के नीचे ध्वस्त हो गई है।जिससे बरसात समेत सम्पूर्ण वार्ड नव के नगरवासियों के घरों का गंदा पानी निकासी एक मात्र पुलिया है जो पुलिया ध्वस्त के साथ जाम हो गई है।जिससे घरो का गंदा पानी बरसात में सड़कों पर बहने से आम जनमानस को राह चलना मुश्किल हो जाता है।
उक्त समस्याओं को देखते हुए बच्चा सिंह, मुन्ना गुप्ता, मुख्तार कुरेशी, शुभम गुप्ता सुरेंद्र, बब्बु , नितिश कुमार, निरमल यादव,इत्यादि नगरवासियों ने नपाध्यक्ष समेत अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सरोज से तत्काल नया पुलिया बनवाने की मांग किया है।

