वन विभाग की छापेमारी में बरामद हुई लकड़ियां

By:

On: Wednesday, December 16, 2020 1:51 AM

---Advertisement---

वन विभाग की छापेमारी में बरामद हुई लकड़ियां

म्योरपुर(सत्य पाल सिंह)सोनभद्र। वनरेंज म्योरपुर अन्तर्गत डड़िहरा गांव में मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने छापा मारकर सिद्धा वृक्ष की करीब चालीस बल्ली व सिल्लियां बरामद की।प्रभारी रेंजर राजेश सोनकर ने बताया कि सोमवार को हमें सूचना मिली की डड़िहरा गांव में एक व्यक्ति के घर में अवैध लकड़ियां रखी हुई हैं।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गठित कर छापा मारा गया तो उक्त घर से सिद्धा के वृक्ष की करीब चालीस सिल्ली व बल्लियां मिली जिसे वन रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया गया है।इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर वन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।पकड़ने वाली टीम में वन दरोगा विजेंद्र सिंह,शकील अहमद,श्यामलाल सर्वेश यादव,गोविंद गोड़ शामिल रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now