संयुक्त खनन टीम ने खनन क्षेत्र का किया निरीक्षण, की कार्यवाही

By:

On: Tuesday, November 24, 2020 6:26 AM

---Advertisement---

संयुक्त खनन टीम ने खनन क्षेत्र का किया निरीक्षण, की कार्यवाही
डाला( संवाददाताकाजल पासवान)डाला बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र अंतर्गत खनन संयुक्त टीम ने सोमवार को निरीक्षण कर स्थलीय जानकारी ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार खनन,वन व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र के कुछ गाटा नंबरो का मौके पर जाकर वस्तु स्थिति की जानकारी ली। पूर्व के वर्षो में कुछ लोगो का उक्त भूमि पर खनन पट्टा था।जो अब वे भूमि धारा 4 में चला गया है।जिसको लेकर खनन क्षेत्र से जुड़े जनार्दन सिंह व अन्य लोगो ने उ.प्र.शासन के उच्चाधिकारियो को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया था।जिसके बावत संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया।
मामले से जुड़े जनार्दन सिंह ने बताया कि जो भूमि धारा 4 से अलग हुआ था।उस भूमि पर कुछ क्रेसर प्लांट लगा था।जिसे सम्बंधित विभाग ने बंद करा दिया है।जिसकी सिकायत शासन में किया गया था।शिकायत के बाद संयुक्त टीम मौके पर जाकर सम्बंधित गाटा संख्या का निरीक्षण किया।जिसकी रिपोर्ट टीम सम्बंधित विभाग को भेजेगी।टीम में वन विभाग के एसडीओ जेपी सिंह, खनन निरीक्षक विरेन्द्र प्रताप,नायब तहसीलदार रवि प्रजापति,लेखपाल सुरेन्द्र नाथ मिश्रा शमिल रहे

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now