तेल मिल में काम करने के दौरान फसा बाया हाथ,कटकर अलग

By:

On: Monday, November 23, 2020 1:07 PM

---Advertisement---

तेल मिल में काम करने के दौरान फसा बाया हाथ,कटकर अलग

विंढमगंज(राकेश केशरी)सोनभद्र:स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज देर शाम लगभग 5:00 बजे सलैयाडीह ग्राम पंचायत में प्राइवेट आटा चक्की व तेल मिल में काम कर रहा आशीष कुशवाहा उम्र लगभग 12 वर्ष पुत्र रामनेवाज कुशवाहा निवासी ग्राम मकरी नगर उंटारी झारखंड का तेल मिल में काम करने के दौरान बाया हाथ फस जाने के कारण कटकर अलग हो गया आनन-फानन में तेल मिल मालिक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज में उपचार हेतु लाया जहां पर मौजूद डा आर डी प्रजापति ने प्राथमिक उपचार करने के पश्चात बीएचयू ट्रामा सेंटर हेतु और रेफर कर दिया घटना की खबर सुनते ही परिजनों ने जैसे ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज पहुंचा की बच्चे की हालत देख कोहराम मच गया विंडम गंज थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सरोज ने सेल फोन पर बताया कि घटना की सूचना मिल गई है परिजनों के द्वारा प्रार्थना पत्र दिए जाने पर तत्काल उचित कार्रवाई की जाएगी प्रथम दृष्टया घायल बच्चे का प्राथमिक उपचार व इलाज होना अति आवश्यक है

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now