धूमधाम से मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती

By:

On: Monday, November 23, 2020 12:54 PM

---Advertisement---

धूमधाम से मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती 

सोनभद्र:प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव का हुआ भव्य स्वागत राबटर्सगंज स्थित संरक्षक हनुमान प्रसाद जायसवाल के सूर्या होटल में शनिवार को जायसवाल युवा मंच के जिलाध्यक्ष संजय जायसवाल  के अध्यक्षता में भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती धूमधाम से मनाई गई कार्यक्रम की संचालन आनंद प्रताप जायसवाल ने किया। जायसवाल युवा मंच द्वारा आयोजित समारोह में सर्वप्रथम लोगों द्वारा उनकी प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर पूजा अर्चना कर आरती की गई
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि जायसवाल युवा मंच उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजितेश जायसवाल व प्रदेश महा सचिव ओमप्रकाश जायसवाल का समाज के युवाओं द्वारा माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
वक्ताओं ने भगवान के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। लोगों ने कहा कि हय वंश के राजा थे। उनकी मां रानी पद्मिनी और पिता राजा कृतवीर्य थे। वे भगवान दत्तात्रेय के अनन्य भक्त थे। अपने तप के बल पर कई वरदान प्राप्त किया था। उनके एक हज़ार अक्षौहिणी सेना थी। वक्ताओं ने कहा कि सहस्त्रार्जुन भगवान विष्णु के चक्र के अवतार थे। चक्र में हजार आरे होते हैं इसलिए उनके एक हजार हाथ थे। उनकी राजधानी नर्मदा नदी के किनारे महिष्मती थी जो वर्तमान में मध्यप्रदेश का महेश्वर नगर है। लोगों ने भगवान सहस्त्रार्जुन के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हुए समाज में एकजुटता बनाये रखने व राजनीति में आगे आने की अपील की। प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि जायसवाल युवां मंच प्रदेश अध्यक्ष जी के नेतृत्व तेजी से अपना जगह बना रही है ।उन्होंने कहा कि समाज के दबे कुचले व सोसित लोगो तक पहुच कर उनके आवाज को सासन तक पहुचने और उनकी आवाज बनकर हर वक्त खड़ा रहना ही प्राथमिकता है ।और उन्होंने कहा कि इसके सभी से बढ़ चढ़ कर आगे आने की अपील करते हुये प्रदेश अध्यक्ष जी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की अपील किया ।
कार्यक्रम में उपस्थित दिलीप जायसवाल, राधेश्याम जी,श्रीकृष्ण जायसवाल, संजय जायसवाल, मनीष जायसवाल, रविन्द्र जायसवाल, कैलाश जायसवाल, अनिल जायसवाल, महेन्द्र जायसवाल, संतोष कुमार जायसवाल, सोनू जायसवाल समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

 

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now