प्रदेश में अगली सीएम होंगी बसपा की मायावती- बी० सागर

By:

On: Wednesday, November 18, 2020 12:56 PM

---Advertisement---

प्रदेश में अगली सीएम होंगी बसपा की मायावती- बी० सागर
चोपन(संवाददाताअशोक मद्धेशिया)सोनभद् बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी मिर्जापुर मण्डल/पूर्व जिलाध्यक्ष सोनभद्र बी० सागर ने कहा कि 2022 में बसपा मुखिया मायावती प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ता कमर कसकर अभी से इसकी तैयारी में लग जाय। बसपा संस्थापक काशीराम साहब ने कहा था कि 21वीं सदी हमारी होगी। इसे साकार करने में सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी। बहुजन समाज पार्टी के सलखन स्थित कार्यालय पर आयोजित क्षेत्रीय बैठक समारोह में बसपा के युवा नेता/पूर्व कोषाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता अम्बेडकरवादी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार संविधान एवं लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली है। चारो तरफ अराजकता का बोलबाला है। आए दिन हो रही हत्या, लूट, दूराचार आदि घटनाएं यह साबित करती है कि प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया है। अब लोग उम्मीद भरी निगाहों से बसपा मुखिया मायावती की तरफ देख रहे हैं। और वहीं बसपा के जिला सचिव/वि०स०प्रभारी अविनाश शुक्ला व पूर्व जिला कोषाध्यक्ष सुर्यकांत त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से कहा कि बसपा सर्वसमाज को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। ब्राह्मण समाज को यदि किसी ने सबसे अधिक मान-सम्मान दिया है तो वह बसपा है। इस अवसर पर जिला महासचिव विरेन्द्र मौर्या व पूर्व कोआर्डिनेटर हृदयानंद साहनी ने भी संयुक्त रूप कहा कि आम जनता 2022 में बसपा मुखिया मायावती को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं।
मौके पर उपस्थित, प्रेम नाथ गौतम, अमन मौर्या आदि उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now