सड़क दुर्घटना में पत्रकार सहित दो घायल,जिला अस्पताल रेफर

By:

On: Sunday, November 15, 2020 12:28 PM

---Advertisement---

सड़क दुर्घटना में पत्रकार सहित दो घायल,जिला अस्पताल रेफर

बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा मोड़ के पास हुआ हादसा

म्योरपुर(सत्य पाल सिंह)रविवार को बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा मोड़ के समीप सेंट्रो कार व जेन कार में हुई भिड़ंत में मान्यता प्राप्त पत्रकार शेख जलालुद्दीन पुत्र अलीख शेख उम्र 58 वर्ष निवासी रेनुकूट व दिलीप पाठक पुत्र योगेंद्र पाठक उम्र 45 व आनन्द कुमार मिश्र पुत्र लक्ष्मीकांत मिश्रा उम्र 48 निवासी अनपरा गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलो को 108 एम्बुलेंस से मयोरपुर सीएचसी लाकर भर्ती कराया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल पत्रकार शेख जलालुद्दीन व

दिलीप पाठक को डॉ राजन सिंह द्वारा जिला अस्पताल हेतु रिफर कर दिया गया।बताया गया कि गंभीर रूप से घायल पत्रकार शेख जलालुद्दीन अपनी जेन कार पर सवार होकर रेनुकूट से बभनी जा रहे थे कि अम्बिकापुर से अनपरा जा रहे सेंट्रो कार से टक्कर हो गयी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now