नाबालिक किशोरी के साथ की छेड़छाड़, आरोपी फरार
डाला(काजल पासवान संवाददाता)हाथीनाला थाना क्षेत्र अन्तर्गत रहने वाले एक ब्यक्ति ने शुक्रवार की सुबह थाने पर तहरीर देकर एक लड़के पर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग लड़की को गांव के ही रहने वाला एक लड़का बहला फुसला कर कही लेकर चला गया है। मामाले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी सूर्य भान ने आरोपित लड़के के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लड़की की खोजबीन शुरूकर दी और दो घंटे में ही लड़की को बरामद कर लिया।थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की के पिता से मिली जानकारी के अनुसार लड़की 10 नवम्बर की रात से ही घर से गायब थी।जिसकी खोजबीन परिजनो द्वारा जगह-जगह की जा रही थी।लेकिन जब लड़की नहीं मिली तब थाने में पिता द्वारा तहरीर देकर जानकारी दी गयी।बरामद लड़की का चिकित्सा परीक्षण कराने की कार्यवाही की जा रही है।आरोपी लड़का अभी फरार है।जिसकी तालाश करने में पुलिस जुटी हुई है।

