अज्ञात बोलेरो ने तीन बच्चों को मारी टक्कर, घायल

By:

On: Friday, November 13, 2020 4:32 PM

---Advertisement---

अज्ञात बोलेरो ने तीन बच्चों को मारी टक्कर, घायल

सोनभद्र:थाना क्षेत्र शाहगंज के अंतर्गत खजुरी खुर्द गांव के पास देर शाम अज्ञात बोलेरो ने शाहगंज कस्बे से सटे राजगढ़ मार्ग पर खजुरी प्राइमरी स्कूल के सामने धक्का मारते हुए मौके से फरार हो गई। जिसमें साहिल 12 वर्ष पुत्र शकील,चाँद बाबू 13 वर्ष पुत्र शकील,विकास 10 वर्ष पुत्र कृष्ण बिहारी (बच्चा) सभी घायल युवक निवासी खजुरी खुर्द के निवासी हैं। प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि बच्चे अपने घर के पास ही सड़क के पटरी से घर जा रहे थे कि दुर्घटना के शिकार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कस्बे के एक प्राइबेट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजवा दिया समाचार लिखे जाने तक तीनों बालक अचेत थे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now