ब्रेकिंग:धान काटने गए मजदूर की मौत,परिवार मे मचा कोहराम

By:

On: Friday, November 13, 2020 3:11 PM

---Advertisement---

धान काटने गए मजदूर की मौत,परिवार मे मचा कोहराम

चोपन(अशोक मद्देशिया)थाना जुगैल क्षेत्र के अन्तर्गत आज दिनाँक 13/11/2020 को मोती सिंह गोड पुत्र लक्ष्मण गोंड निवासी ग्राम पंचायत जुगैल टोला पुसरेव थाना जनपद सोनभद्र, सूचना दिया गया कि इसका लड़का देवधारी उम्र 22 वर्ष उसकी पत्नी रेमुनिया करीब एक हप्ता पहले धान काटने के लिए ग्राम लोढवा थाना जमालपुर जिला मिर्जापुर केदार सिंह के

यहाँ गये थे दिनांक 10/11/2020 को सुबह 5:00 बजे उसका लड़का छत की सीढ़ी से उतरते समय गिर पड़ा। जिसके सर मे चोट आ गयी जिसका उपचार केदार सिंह के द्वारा कराया जा रहा था। आज मेरी पत्नी व साला

हंसलाल लड़के को लेकर घर आ रहे थे रास्ते मे उसकी मृत्यु हो गयी शव को जुगैल उच्च प्राथमिक विधालय के चौतरा मे है की सूचना पर थाना जुगैल प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह मय हमराही के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला हास्पिटलभेजा गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now