धनतेरस पर बाजारों की रंगत फीकी दुकानदारों में मायूसी

By:

On: Thursday, November 12, 2020 3:33 PM

---Advertisement---

धनतेरस पर बाजारों की रंगत फीकी दुकानदारों में मायूसी

कोरोना महामारी के कारण लोगों की कमर टूटी जैसे तैसे खरीदारी कर त्योहार मनाने के मूड में ग्राहक
चोपन(संवाददाताअशोक मद्धेशिया)आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्केट व रेलवे रामलीला मैदान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के त्यौहार पर दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें सजा रखी है आज धनतेरस है ना तो बर्तन की दुकान ना ही पटाखे की दुकान ना ही मूर्ति की दुकान नाही मिठाई की दुकान पर ग्राहक नजर आए जिस भी दुकान पर घूम कर पूरे

बाजार में देखा गया तो हर‌ दुकानों पर एक या दो ग्राहक खरीदारी करते नजर आए दुकानदार भी मायूस दुकान पर बैठे नजर आए
पटाखा व्यवसाई राजेश कुमार ने बताया कि सुबह से शाम 7:00 बज गया लेकिन अभी तक ₹1000 की दुकानदारी नहीं हुई यही हाल मूर्ति विक्रेता मेमे लाल सोनकर ने कहा की आज धनतेरस है मगर ग्राहक के नदारद होने से दुकानदारी एकदम फीका हैं अब तो यह चिंता सताने लगा है कि दीपावली बेचते बेचते हम लोगों की पूंजी निकल जाए यही हम दुकानदारों का सबसे बड़ा सौभाग्य होगा इस दीपावली पर

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now