बिहार में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न कि आतिशबाजी, लोगों में बांटी मिठाई

By:

On: Wednesday, November 11, 2020 11:39 AM

---Advertisement---

बिहार में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न कि आतिशबाजी, लोगों में बांटी मिठाई

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र:आज दुद्धी कस्बे के तहसील मोड़ पर भारतीय जनता पार्टी मण्डल दुद्धी के कार्यकर्ताओं ने बिहार में एन०डी०ए० की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने तथा उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यो के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के शानदार जीत की खुशी में दुद्धी तहसील के तिराहे पर ढोल नगाड़े सहित मिठाई बांट कर एक दूसरे को बधाई दिया। भाजपा दुधी के मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसके दौरान दुद्धी मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने कहा कि भारतीय

जनता पार्टी ने मोदी जी के नेतृत्व में बिहार में चुनाव लड़ा तथा विरोधियों को घुटने टेकने पर मजूबर कर दिया ।वही उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के शानदार कार्यो की वजह से उप चुनाव में भी 7 सीटों में से 6 सीटें पर भाजपा ने शानदार जीत हासिल किया है ।तथा कई राज्यो में हुए उपचुनाव में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की बदौलत शानदार जीत दर्ज कर के मोदी जी के हाथों को मजबूत करने का काम किया है।आज हम इस खुशी के मौके पर सभी भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़े तथा एक दूसरे को मिष्ठान खिला कर खुशी मना रहे है। बिहार की जनता को इस शानदार जीत के लिए तहे दिल से धन्यवाद देता हूं ।।इस दौरान कलावती देवी(जिला मंत्रीमहिला),वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र प्रताप सिंह,दिलीप पांडे(पूर्व मण्डल अध्यक्ष),सूरजदेव प्रसाद, दीपक गुप्ता,मनोज तिवारी,सुभेष मोर्या,राहुल अग्रहरी,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा,मंडल महामंत्री मनीष जायसवाल,प्रेम नारायण मोनू सिंह,भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष सुमित सोनी,अल्पसंख्यक मो०जिलामंत्री नीलू खान,अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राफे खान,मण्डल मंत्री गोरखनाथ अग्रहरी,अंशुमान रॉय,आईटी सह संयोजक संगम गुप्ता,कौशलेन्द्र प्रताप,सेक्टर संयोजक रूपेश जौहरी,श्याम बिहारी,संजय जायसवाल,सहित भाजपा कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे!!

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now