नाबालिग से छेड़खानी के मामले में आरोपित शिक्षक गिरफ्तार

By:

On: Sunday, November 8, 2020 1:46 PM

---Advertisement---

नाबालिग से छेड़खानी के मामले में आरोपित शिक्षक गिरफ्तार

घोरावल(पी डी): कोतवाली क्षेत्र के एक गांव मे गत दिनों घर में घुसकर नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपित शिक्षक के खिलाफ रविवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपित शंभू नाथ सोनकर निवासी कलवारी माफी थाना मड़िहान जनपद मिर्जापुर के खिलाफ 452 354 क पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। नाबालिक लड़की के पिता ने बताया कि जब वह लोग घर में नहीं थे तब आरोपित ने उनके घर में घुसकर उनकी नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की। घटना 15 अक्टूबर की बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में आरोपित शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई और रविवार की शाम एसआई शिवचरन चौहान ने पेढ़ गांव से आरोपित शिक्षक शंभूनाथ सोनकर को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। आरोपित शिक्षक बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षा क्षेत्र के एक विद्यालय में तैनात हैं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now