किशोरी से दुष्कर्म मामले में मुकदमा दर्ज

By:

On: Friday, October 2, 2020 7:57 AM

---Advertisement---

किशोरी से दुष्कर्म मामले में मुकदमा दर्ज

घोरावल(पी डी)सोनभद्र: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़िता के पिता ने गुरुवार को कोतवाली पर तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। बताया गया कि नाबालिग लड़की के पिता ने तहरीर देकर अपनी पीड़ा सुनाई कि उसकी 12 वर्षीय पुत्री बुधवार की रात में शौच के लिए घर से करीब 100 मीटर दूर खेत में गई थी। उसी दौरान गांव के एक युवक ने उसका मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही मामले को किसी से बताने पर जान से मार देने की धमकी भी दी। कोतवाली निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now