पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे से मारपीट,तीन लोग घायल

By:

On: Sunday, September 13, 2020 5:14 PM

---Advertisement---

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे से मारपीट,तीन लोग घायल

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ख़िरीहटा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार की शाम दो पक्षों में लाठी-डंडे से मारपीट हुई। जिसमें कुल मिलाकर तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर पुलिस ने कुल मिलाकर चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज किया।पुलिस ने बताया कि ख़िरीहटा गांव निवासी नरायन ने तहरीर देकर बताया कि पड़ोस मे रहने वाले मोहन तथा उसकी पत्नी चमेली ने उसके साथ मारपीट की। इस घटना में वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल नरायन (35) का डाक्टरी परीक्षण तथा उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया। वहीं दूसरे पक्ष से मोहन ने दी तहरीर में बताया कि नरायन और उसकी पत्नी सुशीला ने उनके साथ मारपीट की है। मारपीट में घायल दम्पति मोहन (65) और चमेली (60) का डॉक्टरी परीक्षण तथा उपचार पुलिस ने सीएचसी में करवाया। नरायन की तहरीर पर मोहन तथा चमेली के खिलाफ तथा दूसरे पक्ष से मोहन की तहरीर पर नरायन तथा सुशीला के खिलाफ पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर लिया है। और मामले की जांच कर रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now