नदियों के अस्तित्व पर संकट

By:

On: Thursday, September 10, 2020 1:11 AM

---Advertisement---

नदियों के अस्तित्व पर संकट

कैलाश कुंज द्वार के पास पत्थर व बालू उत्खनन खुलेआम

दुद्धी(रवि सिंह) ग्राम पंचायत के अंतर्गत कैलाश कुंज द्वार के नजदीक लौवा नदी में अवैध पत्थर और बालू उत्खनन कर नदियों का स्वरूप बिगाड़ा जा रहा है । पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति दुद्धी ने नदियों का अतिक्रमण करने और पत्थर बालू उत्खनन को लेकर गहरा रोष जताया है । ज्ञात कराना है कि सरेआम नदियों के किनारे फसल की बुआई सरेआम कर भू माफिया कब्जा करने पर आमादा है। और प्रशासन सहित अन्य संबंधित विभाग कुम्भकर्णी निद्रा में सो रहा ,अगर यही रहा तो लौआ नदी का अस्त्तित्व आने वाले समय में विलुप्त हो जाएगी और भू माफियाओं का नदी के स्थान पर अवैध कब्जा हो जाएगा और प्रशासन मूख दर्शक बनी देखती रह जाएगी। जिलाधिकारी महोदय वन विभाग व खनन विभाग,राजस्व विभाग इसकी संज्ञान ले और त्वरित कार्रवाई अवांछनीय तत्वों जांच उपरांत की जाए ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now