ओवरलोड परिवहन में तीन टिपर सीज

By:

On: Sunday, September 6, 2020 10:38 PM

---Advertisement---

ओवरलोड परिवहन में तीन टिपर सीज

दुद्धी(रवि  सिंह)नवागत उपजिलाधिकारी श्री प्रकाश चंद्र ने दुद्धी – हाथीनाला मार्ग पर संदिग्ध प्रपत्रों पर ओवरलोड बालू का परिवहन कर रहें तीन टिपर को जांच के दौरान पकड़ कर सीज कर दिया,तीनों वाहनों को रजखड़ स्थित अष्टकोणीय कोतवाली में खड़ा करा दिया| एसडीएम के इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया|
उपजिलाधिकारी श्री चंद्र ने बताया कि शनिवार की रात्रि ओवरलोड वाहनों की जांच कर रहे थे कि तीन टीपर बालू लोड कर परिवहन करते दिखाई पड़े ,जांच में तीनों टीपर पर ओवरलोड बालू लोड पाया गया और उसके कागजात भी संदिग्ध प्रतीत हो रहें है ,तीनों वाहनों पर सिजिंग की कार्रवाई करते हुए कोतवाली दुद्धी को सुपुर्द कर दिया गया हैं, खान विभाग व परिवहन विभाग को कार्रवाई हेतु सूचना दे दी गयी है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now